फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Yatra: गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करते ही गगनभेदी जय घोष के साथ भव्य स्वागत

Mon, 27 Jan 2020 06:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
गाजीपुर में प्रवेश करता गंगा यात्रा वाहन - फोटो : a
विज्ञापन

मां गंगा की अविरल और निर्मल धारा को बनाए रखने के लिए सोमवार को बलिया से प्रारंभ हुई गंगा यात्रा नदी तट के किनारे सड़क मार्ग से होते हुए सायंकाल गाजीपुर सीमा में प्रवेश कर गई। यहां यात्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा मुहम्मदाबाद, कठवामोड़ और गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद होते हुए कानपुर तक जाएगी।

विज्ञापन


गंगा यात्रा का जनपद की सीमा ग्राम मसोन के रसूलपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इसमें विधायक अलका राय, डा संगीता बलवंत, विधायक सुनीता सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, सरिता अग्रवाल, विजय शंकर राय, सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय आदि शामिल रहे।
 

विज्ञापन

यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार के मंत्री - फोटो : ं
स्वागत स्थल पर विभिन्न कैंप लगाए गए थे। कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा "गंगा यात्रा" पर पुष्प वर्षा की गई। गाजे -बाजे के साथ विशाल जनसमूह ने गंगा मैया के गगनभेदी जय घोष के साथ भारी उत्साह से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जितेन्द्र नाथ पांडेय,श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,इन्द्रदेव कुशवाहा,श्यामनरायन राम, विपिन सिंह, ओमप्रकाश राम,रुद्रा पांडेय,ओमकार सिंह, कृष्णानंद राय, रमाकांत सिंह, अनिल यादव,लाल जी गोंड, सतीश राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें