फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, घाटों का संपर्क टूटा, देव दीपावली की तैयारियों को झटका

Wed, 12 Oct 2022 10:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही बरसात का असर अब बनारस में नजर आने लगा है। यमुना में बढ़ाव के कारण गंगा के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ाव होने लगा है। हालत यह है कि बुधवार की शाम तक एक बार फिर से बनारस के घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 65.68 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने तटवासियों की चिंता फिर से बढ़ा दी है। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण पानी मटमैला हो गया है और पानी के साथ गंदगी भी बहकर आई है। पानी बढ़ने से देव दीपावली की तैयारियों को झटका लगा है।

सात नवंबर को देव-दीपावली का आयोजन होना है और बाढ़ के बाद से अभी तक मिट्टी और गाद पूरी तरह से हटाए नहीं गए हैं। देव दीपावली से पहले घाटों और मंदिरों की साफ-सफाई की जानी है लेकिन बढ़ाव के कारण देव-दीपावली की तैयारी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

2 of 6
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार की रात से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हुआ और बुधवार को सुबह आठ बजे जलस्तर 65.42 मीटर पहुंच गया। 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 41 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह 10 बजे तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव था और जलस्तर 65.48 मीटर रहा। शाम चार बजे तक गंगा में बढ़ाव की रफ्तार चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई और जलस्तर 65.68 मीटर रहा। 

4 of 6
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
गंगा में अचानक हुई बढ़ोत्तरी के कारण हरिश्चंद्र घाट पर बाबा मसाननाथ का मंदिर फिर से डूब गया है।  बगल में स्थित चरण पादुका स्थल भी गंगा में समाहित हो चुका है लेकिन छत का हिस्सा बाकी है। 
विज्ञापन

5 of 6
वाराणसी में फिर से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
हरिश्चंद्र घाट, लाली घाट, केदारघाट, दशाश्वमेध घाट, त्रिपुरा भैरवी, सिंधिया घाट से गणेश घाट जाने का रास्ता जलमग्न होने से आपसी संपर्क भी टूट गया है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों की कई सीढ़ियां फिर से डूब गई हैं वहीं, उस पार रेत भी पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काशी में देव दीपावली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
गंगा में बढ़ते जलस्तर के कारण देव-दीपावली की तैयारी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि देव दीपावली से तीन दिन पहले ही पूरी तैयारियां कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें