फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचीं गंगा, 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ा जलस्तर

Sat, 14 Sep 2019 01:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गंगा का बढ़ रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में 24 घंटे में गंगा डेढ़ मीटर बढ़ गई हैं। गंगा के बढ़ने के चलते वरुणा भी अब बढ़ाव पर हैं। गंगा और वरुणा के बढ़ने के चलते पानी बस्तियों तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


अगर बढ़ने की गति यह रही तो गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर जाएंगी। गंगा के जलस्तर के बढ़ाव के चलते बस्तियों में दहशत का महौल है। गंगा इस सीजन में तीसरी बार बढ़ाव पर हैं। इस सीजन में गंगा का अधिकतम बढ़ाव 69.93 मीटर था, जबकि इस बार दो दिनों में ही गंगा का जलस्तर बढ़कर 69.02 मीटर पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें : हज यात्रा कर लौटे दादा से मिलने आई मासूम अपनी मां से बिछड़ी, पुलिस ने ऐसे मिलवाया परिजनों से
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर गुरुवार की शाम को 67.56 मीटर पहुंच गया था, जो शुक्रवार की शाम को 69.02 मीटर हो गया था। वहीं गंगा के जलस्तर के बढ़ने की गति चार सेम प्रति घंटा हो गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

जर्जर मकानों पर बैठाकर दिखाई जा रही गंगा आरती :
एक ओर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं गंगा आरती स्थल के पास कम जगह होने आस पास के भवनों पर श्रद्धालुओं को बिठाकर आरती दिखाई जा रही है। जबकि यह भवन जर्जर स्थिति में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मामला जल पुलिस के संज्ञान में भी है, लेकिन इसको ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में अगर गंगा के बढ़ने के चलते कोई घटना घटती है तो बड़ा मामला होगा। ऐसे में जल पुलिस को रोकना चाहिए।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : रामनगर की रामलीला में इंद्रदेव भी भगवान राम के स्वागत के लिए पहुंचे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें