फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में उफान पर गंगा : वाराणसी में चेतावनी बिंदु से ऊपर गया स्तर, बलिया-गाजीपुर में खतरे का निशान पार

Sun, 08 Aug 2021 12:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्वांचल के वाराणसी, बलिया, मिर्जापुर, गाजीपुर, भदोही और चंदौली जिले में गंगा बढ़ाव पर हैं। वाराणसी, गाजीपुर और बलिया के कई गांवों में पानी घुस गया है। वहीं, गंगा घाट भी डूबने लगे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में बाढ में सिंधिया घाट स्थित मंदिर का केवल शिखर ही बचा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल के वाराणसी, बलिया, मिर्जापुर, गाजीपुर, भदोही और चंदौली में शनिवार को जलस्तर बढ़ने से गंगा उफान पर है। गाजीपुर और बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दोनों जिलों के गांवों में पानी घुस गया है। जगह-जगह फसलें डूब गई हैं। हालांकि आजमगढ़ और मऊ में घाघरा का पानी घट रहा है, लेकिन कटान तेज हो गया है।

विज्ञापन


बनारस में गंगा अब लाल निशान की ओर बढ़ने लगी हैं। चेतावनी बिंदु के पार करते ही शहर से लेकर गांव तक की बस्तियों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीण इलाकों में तो कई जगह फसलों के जलमग्न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर रात आठ बजे 70.70 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा है।

बलिया में गंगा आधा सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रही है। शनिवार को जलस्तर 59.180 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। टोंस और मंगई नदी भी उफान पर हैं। रामगढ़ के कई गांवों में पानी घुसने से लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं।

विज्ञापन

गाजीपुर में गंगा के बाढ़ के पानी डूबा कामाख्या धाम-नसीरपुर-रेवतीपुर मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान से 32 सेमी ऊपर बह रही है। पानी दो सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है। शहर, सैदपुर के घाट डूब गए हैं। बलिया-गाजीपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। मिर्जापुर और चंदौली में गंगा का जलस्तर चार सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

चंदौली में रविवार तक गांवों में पानी पहुंच सकता है। नियामताबाद ब्लाक के कुंडा खुर्द गांव में हनुमान मंदिर गंगा में समा गया। भदोही में गंगा तीन सेमी प्रति घंटे बढ़ रही हैं। भुर्रा और छेछुआ गांव में जमीन और पेड़ कटान की चपेट में आ रहे हैं। मऊ के नवली गांव में 60 बीघा जमीन घाघरा में समा गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें