फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का फिर बढ़ा जलस्तर: वाराणसी में 64.30 मीटर तक पहुंचा जलस्तर, चार सेमी का हुआ बढ़ाव

Thu, 26 Aug 2021 01:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

धवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.27 मीटर था जो नौ बजे एक सेंटीमीटर घटकर 64.26 मीटर पहुंच गया। इसके बाद शाम छह बजे तक गंगा के जलस्तर में ठहराव बना रहा।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बुधवार को तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, रात आठ बजे से गंगा के जलस्तर में ठहराव बना हुआ है। बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.27 मीटर था जो नौ बजे एक सेंटीमीटर घटकर 64.26 मीटर पहुंच गया।

विज्ञापन


इसके बाद शाम छह बजे तक गंगा के जलस्तर में ठहराव बना रहा। शाम सात बजे गंगा के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोत्तरी शुरू हुई और रात आठ बजे यह 64.30 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद रात नौ बजे गंगा के जलस्तर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई और ठहराव बना हुआ है।

यह बढ़ाव प्रयागराज व मिर्जापुर में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, फाफामऊ में जल स्तर स्थिर बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शाम छह बजे तक फाफामऊ में जल स्तर 78.59 मीटर था। ऐसे ही प्रयागराज में जल स्तर 76.56 मीटर व मिर्जापुर में जल स्तर 69.56 मीटर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें