वाराणसी से 16 पर्यटकों को लेकर गंगा विलास क्रूज कोलकाता रवाना हुआ। इस यात्रा के दौरान पर्यटक गंगा के तट पर बसे ऐतिहासिक शहरों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
काशी की गंगा में विदेशी पर्यटकों को सैर कराने के बाद लग्जरी रिवर क्रूज गंगा विलास रविवार को सुबह 11 बजे 16 पर्यटकों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गया। वाराणसी से कोलकाता तक का सफर 19 रात और 20 दिनों का होगा। क्रूज 18 नवंबर को कोलकाता पहुंचेगा। इस दौरान पर्यटक गंगा के तट पर बसे ऐतिहासिक शहरों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
क्रूज संचालक राज सिंह ने बताया कि गंगा विलास 27 अक्तूबर को 15 विदेशी पर्यटकों के साथ रामनगर स्थित मल्टीमॉडल टर्मिनल पहुंचा था। काशी में पर्यटकों के लिए गंगा आरती, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों के भ्रमण कराया गया। रविवार को सुबह 11 बजे रामनगर स्थित बंदरगाह से कोलकाता के लिए निकला है। क्रूज यहां से आगे की यात्रा में गाजीपुर, बक्सर और पटना सहित बिहार के विभिन्न पड़ावों से होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा।
फरक्का लॉक गेट से होते हुए पहुंचेगा बंगाल
बिहार के बाद क्रूज फरक्का लॉक गेट पार कर हुगली नदी के जलमार्ग से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगा। इसके बाद जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, मटियारी और कालना जैसे स्थानों पर भ्रमण प्रस्तावित है। मुर्शिदाबाद में हजारद्वारी पैलेस और कटर मस्जिद, जबकि कालना में 108 शिव मंदिरों वाला राजबाड़ी मंदिर परिसर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होंगे। मटियारी में पारंपरिक धातु शिल्प से जुड़े कारीगरों को देखने का अवसर भी मिलेगा। यात्रा के अंतिम चरण में क्रूज कोलकाता पहुंचेगा।