कल काशी पहुंचे 33 स्विस पर्यटक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को एमवी गंगा विलास क्रूज को डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करेंगे। इस क्रूज से डिब्रूगढ़ जाने वाले 33 स्विस पर्यटकों का जत्था 10 जनवरी को वाराणसी पहुंच गया है। यहां पर्यटकों का स्वागत शहनाई की धुन से और लोक नृत्य से किया गया। बाबतपुर से लग्जरी वाहन से इन्हें रामनगर स्थित पोर्ट पर ले जाया गया।
पर्यटकों ने रामनगर किले का भ्रमण किया। इसके बाद नौका विहार करते हुए गंगा आरती देखी। आरती देखने के बाद वापस क्रूज पर आए। आज यानि 11 जनवरी को चुनार किले का भ्रमण करने जाएंगे। यहां से मिर्जापुर स्थित घंटाघर जाएंगे। 12 जनवरी को इन पर्यटकों के लिए रविदास घाट पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के मुताबिक पर्यटकों के ग्रुप में 32 पर्यटक और एक जर्मन गाइड शामिल हैं।