मंगलवार को दिन में तेज धूप और हवा की रफ्तार कम होने से राहत के बाद बुधवार सुबह एक बार फिर मौसम बदल गया। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने के साथ ही इतना घना कोहरा छाया रहा कि बिलकुल सामने ही दिख रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क पर चलने वालों को हुई। सुबह 7 बजे लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर धीरे धीरे गाड़ी चलाते रहे। कोहरा इतना ज्यादा रहा कि कालोनियों में आम तौर पर सुबह टहलने के लिए निकलने वाले लोग भी लोग घरों में ही रहे। इस वजह से कालोनी की सड़कों पर सन्नाटा दिखा। हालांकि मंगलवार को धूप हुई और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे का कहना है की अभी इस सप्ताह तक घने कोहरे के आसार है। हालांकि दिन में धूप भी निकलेगी लेकिन पछुआ हवाओं के चलने से गलन भी रहेगी।
Weather Update
- फोटो : ANI
जनवरी महीने के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला लग रहा है। पहले सप्ताह में लगातार पांच दिन तक धूप ही नहीं निकली। इसके बाद धूप निकलनी शुरू हुई लेकिन 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से गलन अधिक लग रही थी। इस बीच तीन दिन से कोहरा भी घना छा रहा है। मंगलवार को सुबह कोहरा तो थोड़ा कम रहा लेकिन हवा में नमी रही। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद धूप अच्छी होने और हवा की रफ्तार कम होने से ठंड से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को 17.2 रिकार्ड किया गया। इसके अलावा सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.5 की जगह मंगलवार को 7.2 डिग्री सेल्सियस रिक ार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह तक अभी घने कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है।