फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : बारिश से जगह-जगह जलभराव, सड़कें धंसी और जर्जर मकान गिरा, देखें तस्वीरें

Wed, 18 Sep 2019 02:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
रोड पर हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हुई बारिश ने वाराणसी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले भोर और फिर दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश की वजह से जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया वहीं कई जगहों पर सड़कें भी धंस गई है। उधर काल भैरव मंदिर में एक जर्जर मकान के मलबे के गिरने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी रूकरूक कर बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन

2 of 6
पिछले कई दिनों से उमस से लोग बेचैन हो गए थे। हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा था। इस बीच 15 सितंबर को ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर 16 से 18 के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। मंगलवार को भोर में भी अच्छी बारिश हुई। सुबह करीब चार बजे से एक घंटे बारिश हुई फिर मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
दोपहर में धूप इतनी तेज हो गई कि लग रहा था जैसे मई जून का महीना हो। अचानक करीब दो बजे बादल छाने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब तीन बजे से 4 बजे तक एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे शहर के गोदौलिया, सिगरा, नदेसर, लहुराबीर, नई सड़क, महमूरगंज, रथयात्रा, लक्सा, पांडेयपुर आदि इलाकों में जल भराव हो गया।

4 of 6
इस दौरान गोदौलिया सहित कई जगहों पर सड़कें भी धंस गई, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। उधर काल भैरव मंदिर के पास जर्जर मकान का मलबा तेज आवाज के साथ गिर गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने जिला प्रशासन से जर्जर मकान को गिराने का कोई इंतजाम न करने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

5 of 6
waterlogging raod varanasi - फोटो : waterlogging raod varanasi
झूमकर बरसे बदरा, 24 घंटे में 94 मिलीमीटर बारिश :
मंगलवार को आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर इंद्रदेव मेहरबान दिखे। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज-चमक के साथ बादल भी झूमकर बरसे और लोगों ने उमस से राहत महसूस की। पिछले 24 घंटे में 94 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसमें मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 34 मिलीमीटर जबकि सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 तक 60 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव बाटला के अनुसार पूर्वांचल में मानसून द्रोणिका के सक्रिय होने और लो प्रेशर बने रहने की वजह से अभी दो-तीन दिन तक बारिश ऐसे ही होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काल भैरव क्षेत्र के दुर्गाघाट ब्रह्मचारिणी गली में सालों पुराना जर्जर मकान बुधवार सुबह भरभराकर गिर गया। सुबह में जिस समय मकान गिरा उस समय घर में परिवार के नौ लोग मौजूद थे। संयोग अच्छा था कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसकी जानकारी पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची और बचाव सभी को सुरक्षित निकाला। पक्के महाल के लोगों ने बताया कि जिस समय मकान ढही, उस समय घर में अजय कुमार, प्रह्लाद यादव, ललित यादव, कृष्णा, सदानंद, पूनम, दुर्गा, रीना, गौरी और पुष्मा मौजूद थीं। संकरी गली में बने इस मकान की स्थित बहुत ही जर्जर थी, लेकिन विकल्प न होने के चलते परिवार के लोग इसी में गुजर बसर कर रहे थे। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते मकान गिर गया। तेज आवाज के साथ जैसे ही मकान गिरा, वहां भीड़ जमा हो गई और मलबे में दबा सामान निकाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें