फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Flood: चौथी बार फिर से बढ़ने लगी गंगा, 66.96 मीटर हुआ जलस्तर; इन इलाकों में रहने वाले लोग परेशान

Sat, 17 Aug 2024 01:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में गंगा का बढ़ाव एक बार फिर शुरू हो गया है। ऐसे में नाविक, तीर्थ पुरोहित और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Varanasi Flood - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिनों तक गंगा के जलस्तर में घटाव के बाद फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। वर्तमान सीजन में चौथी बार गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू होने से नाविक, तीर्थ पुरोहित और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परेशान हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह गंगा का जलस्तर 66.84 मीटर था और जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। दोपहर बाद जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार आधी हो गई और एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ाव होने लगा। 

रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 66.96 मीटर दर्ज किया गया और बढ़ाव लगातार जारी था। इसके कारण घाटों का संपर्क फिर से समाप्त हो गया है। वहीं घाट के मंदिरों में फिर से पानी भरने लगा है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन, एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम अलर्ट है। पिछले सप्ताह गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई थी। जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया था। लोगों ने बाढ़ चौकियों में शरण ली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें