वाराणसी जिले में गंगा घाटों को छोड़ चुकी हैं। भीषण गर्मी के चलते लगातार गंगा का जलस्तर कम हो रहा है। ऐसे में जिले के कई इलाकों में पानी का संकट भी गहरा रहा है।
वाराणसी में भीषण गर्मी के कारण गंगा का जलस्तर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आमतौर पर जून में गंगा की चौड़ाई 70 से 80 मीटर के आसपास हुआ करती थी, जो अब घटकर 30 से 35 मीटर रह गई है। जलस्तर कम होने के कारण गंगा घाटों को छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
वहीं टूटी हुई नावें, घाटों के आसपास बिखरा हुआ कचरा घाटों की प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नदी के किनारे टूटे हुए पत्थर भी पड़े हुए हैं।