फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Festival 2025: काशी में गंगा महोत्सव का शुभारंभ, हंसराज रघुवंशी और मालिनी समेत 43 कलाकार देंगे प्रस्तुति

Sat, 01 Nov 2025 07:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इस बार गंगा महोत्सव के मंच पर 43 नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें हंसराज रघुवंशी और पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गायन की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
गंगा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा महोत्सव की शुरूआत एक नवंबर यानी आज से हुई। इस बार गंगा महोत्सव के मंच पर 43 नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें हंसराज रघुवंशी और पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गायन की प्रस्तुति होगी। कण-कण में काशी, रस-रस में बनारस की थीम पर आधारित गंगा महोत्सव की शुरूआत राजघाट पर हुई।

विज्ञापन


काशी गंगा महोत्सव का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने दीप जलाकर किया। महोत्सव की शुरूआत पं. माता प्रसाद मिश्र एवं पं. रविशंकर मिश्र के युगल कथक नृत्य से हुई। महोत्सव में संगीत की सभी विधाओं की प्रस्तुति होगी, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्रमुखता दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें