फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाने के दौरान एक युवक डूबा, एक बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (वाराणसी)। गौराउपरवार गांव स्थित मौनी बाबा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान रविवार की सुबह एक युवक गंगा में डूब गया और एक को बाहर निकाल लिया गया। गंगा में डूबे युवक की तलाश देर शाम तक जारी रही। वहीं, दूसरे युवक को क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत झांझूपुर गांव निवासी प्रमोद तिवारी का बेटा विकास तिवारी (25) और इसी गांव के विनोद तिवारी का बेटा गोविंद (24) घर से चाय-नाश्ता कर अपने दोस्तों के साथ सुबह 10 बजे के लगभग गंगा स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान विकास गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा तो गोविंद उसे बचाने में लग गया। जब गोविंद भी डूबने लगा तो स्थानीय मल्लाहों ने गंगा में कूद कर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से विकास को खोजा जा रहा है। वहीं गोविंद का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा हुआ था। परिजनों के अनुसार, विकास की शादी हो चुकी है और वह एक बच्चे का पिता है। वहीं, गोविंद अविवाहित है। दोनों घर पर ही रह कर खेती-किसानी का काम करते थे। एसओ चौबेपुर मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और 11 एनडीआरएफ के जवानों की मदद से विकास की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें