फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने तीन सिपाही, पहुंचाए महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रामापुरा क्षेत्र की एक गर्भवती महिला की मदद के लिए दशाश्वमेध थाने के तीन सिपाही देवदूत बन कर सामने आए। तीनों सिपाहियों ने महिला को सरकारी जीप से महिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने बेटे को जन्म दिया। पुलिस वालों की मदद से गदगद महिला की सास उनके लिए घर से हलवा बनाकर ले गई और मना करने के बाद भी अनुरोध कर खिलाया।
विज्ञापन

गोदौलिया स्थित मारवाड़ी अस्पताल के समीप दशाश्वमेध थाने के सिपाही तेज बहादुर यादव, मुन्ना यादव और विनय सिंह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान रामपुरा क्षेत्र की एक महिला ने तीनों सिपाहियों से कहा कि उनकी बहू गर्भवती है। मारवाड़ी अस्पताल के डॉक्टरों ने बहू को महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। यह सुनते ही तीनों सिपाही देरी न करते हुए महिला और उनकी बहू को सरकारी जीप में बैठा कर महिला अस्पताल के लिए चल दिए और वहां ले जाकर भर्ती कराए। महिला की सास ने कहा कि हम और हमारा परिवार दशाश्वमेध थाने की पुलिस की यह मदद जिंदगी भर नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें