फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में किशोरी से गैंगरेप, तीन के खिलाफ तहरीर, पुलिस ने एक पर केस दर्ज किया

Fri, 16 Mar 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले के एक गांव में घर से अगवा कर किशोरी से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी पर पुलिस ने सिर्फ एक नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता का आरोप है कि तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि पुलिस कह रही कि घटना में एक ही व्यक्ति शामिल है। तहरीर के मुताबिक, मंगलवार की देर रात परिवार के सदस्य सो रहे थे।

रात करीब 12.30 बजे भोपालपुर निवासी मंटू यादव अपने दो साथियों के साथ आया और आंगन में सो रही पुत्री को जबरन उठा कर गेहूं के खेत में ले गया। वहां तीनों ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद घर पहुंची किशोरी ने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। बुधवार की सुबह पीड़िता के साथ पिता थाने पहुंचे और तहरीर दी। लेकिन पुलिस दिन भर जांच के नाम पर टहलाती रही।

गुरुवार को पुलिस ने केवल मंटू यादव के विरुद्ध पाक्सो एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो आरोपियों के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।

मामले में बलिया एसपी अनिल कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर एक आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य पर लगे आरोप जांच में गलत मिले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें