फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः पति के सामने महिला से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Mon, 12 Feb 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
रविवार की देर शाम पति के साथ दवा लेकर घर जा रही थी महिला - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
दवा लेकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला के साथ रविवार की रात दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर रसूलपुर गांव के पास दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 सुल्तानपुर जिले के करौदीकला थाना क्षेत्र निवासी महिला रविवार को पति के साथ दवा लेने के लिए जौनपुर जिले के शाहगंज आई थी। दवा लेकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे खुटहन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की पुलिया के पास महिला लघुशंका के लिए सड़क किनारे गई।
विज्ञापन


उसी वक्त बाइक सवार दो युवक पहुंचे और महिला को देखते ही रुक गए। एक बदमाश ने पिस्टल के बल पर महिला के पति को रोक लिया और दूसरा बदमाश महिला को झाड़ियों के पीछे खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दूसरे युवक ने भी दुष्कर्म किया। 

पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों बाइक से फरार हो गए। भयवश पति-पत्नी घर चले गए। सोमवार को सुबह दोनों खुटहन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। दोनों बदमाशों को पहचान तो नहीं सके थे लेकिन महिला के पति ने उनकी बाइक का नंबर याद कर लिया था।

इसके आधार पर पुलिस कपसियां गांव के एक युवक को उठाकर थाने ले आई तो महिला ने उसकी पहचान की। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दूसरे साथी का भी नाम बताया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने कपसिया गांव निवासी मोजे यादव और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसपी केके चौधरी का कहना है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का पुलिस पता भी लगा चुकी है। शीघ्र ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें