फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बिहार में बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दंपती गिरफ्तार; साथियों की तलाश

Fri, 06 Nov 2026 05:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बिहार में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। अहरौला से लापता युवती की तलाश में पुलिस पूर्वी चंपारण पहुंची थी। चकिया से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में पूर्णिया के आसपास युवतियों को वेश्यावृत्ति के लिए बेचने का आरोप सामने आया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपियों के साथ पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर बिहार ले जाने और फिर रुपये लेकर दूसरे लोगों के हाथों बेचने के मानव तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ है। अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में दबिश देकर गिरोह में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाता था और उसकी पत्नी उन्हें अपने परिचितों के माध्यम से बेचने में मदद करती थी। पूछताछ में बिहार के पूर्णिया के आसपास युवतियों को वेश्यावृत्ति के लिए बेचे जाने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि 18 मार्च 2026 को अहरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार से संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। 

Trending Videos

युवती की तलाश में उपनिरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी ने सर्विलांस सेल की मदद से बिहार के पूर्वी चंपारण में आरोपियों की लोकेशन प्राप्त की। पुलिस टीम ने पांच नवंबर को पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र स्थित चनकपुरी महावीर आई अस्पताल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक राज (22) और उसकी पत्नी सितारा खातून (21) निवासी ग्राम तलवा गढ़ही, थाना गढ़हरिया बाजार, पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। छह नवंबर को सुबह करीब 10.18 बजे गिरफ्तारी की आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन

परिचित दंपती के हाथों बेचने का आरोप
थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि पूछताछ में अभिषेक राज ने कथित तौर पर बताया कि वह युवतियों को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाता था। इसके बाद अपनी पत्नी सितारा खातून के माध्यम से उन्हें परिचित गफ्फार मियां और उसकी पत्नी बिन्द्या के हाथों बेच देता था। इसके बदले उसे रुपये मिलते थे, जिससे वह परिवार का खर्च चलाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गफ्फार मियां युवतियों का शारीरिक शोषण करने के बाद उन्हें बिहार के पूर्णिया जनपद के आसपास वेश्यावृत्ति के लिए बेच देता था। इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें