फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फियो के पूर्व अध्यक्ष के निधन से काशी में दौड़ी शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फि यो) के पूर्व अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का बचपन और तरुणाई काशी की गलियों में गुजरी। यहीं पर उन्होंने उद्योग और व्यापार की बारीकियां सीखी। दशाश्वमेध क्षेत्र में उनका घर था। बाद में गणेश गुप्ता ने अपनी करोड़ों की पैतृक संपत्ति काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को दान कर दी थी। उनके निधन से उद्यमियों, व्यापारियों में शोक की लहर है। वे कई दिन से बीमार चल रहे थे और शुक्रवार को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

नौ दिसंबर, 1952 को जन्मे गणेश कुमार गुप्ता फि यो के क्षेत्रीय अध्यक्ष (डब्ल्यूआर) और उपाध्यक्ष के अलावा 2007-2009 और 2016-2018 के बीच दो बार फेडरेशन के अध्यक्ष रहे। वह एसआरटीईपीसी, सिल्क ईपीसी और कपड़ा समिति के अध्यक्ष भी रहे। वे चार दशकों तक कपड़ा उद्योग से जुड़े रहे और आकाश टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और विजय सिल्क हाउस ग्रुप के भी अध्यक्ष थे। विनायका ग्रुप के भी कर्ता धर्ता रहे जिसके कई प्रोजेक्ट काशी में पूरे हो चुके हैं और कई चल रहे हैं। फि यो को जीवन के लगभग 20 वर्ष दिए और कई शीर्ष पदों पर रहे। उनके निधन पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन तथा संयुक्त व्यापार समिति के संयोजन में विनायका प्लाजा में शोक सभा हुई। सभा में उपस्थित सभी व्यापारी, उद्यमी ने कहा कि पूर्वांचल ने कर्मठ व जुझारू उद्यमी खो दिया। गणेश गुप्ता फि यो के साथ कई औद्योगिक संगठनों के दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के अर्थव्यवथा में भी महत्वपूर्ण योगदान किया। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में राजेश भाटिया, अवधेश गुप्ता, डीएस मिश्रा, सर्वेश अग्रवाल, प्रेम मिश्रा, शेषपाल गर्ग, रतन कुमार सिंह, नीरज पारीख, दीपक बजाज, पंकज अग्रवाल, अनुज डिडवानिया, राहुल मेहता, बिप्पिन अग्रवाल, घनश्याम मिश्रा, निर्मल सिंह, यूआर सिंह आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
यह रही प्रमुख उपलब्धियां-
अध्यक्ष के रूप में गणेश गुप्ता ने निर्यात से जुड़े रोजगारपरक क्षेत्रों के लिए एमईआईएस दरों में दो प्रतिशत की वृद्धि, जीएसटी पोर्टल पर एलयूटी प्रस्तुत करने की व्यवस्था, फि यो और पेपॉल के बीच करार कराया। एमएसएमई के लिए वेबसाइट लांच कराई। हेजिंग की सुविधा के लिए निर्यात मित्र ऐप लांच करना। एमएसएमई निर्माताओं के लिए स्कीम के तहत ब्याज छूट को तीन से पांच फ ीसदी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

गंगा आरती के दौरान दी गई श्रद्धांजलि
उद्यमी गणेश कुमार गुप्ता को गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धांजलि दी गई। वे गंगोत्री सेवा समिति के प्रमुख संरक्षक रहे। गंगा आरती के पूर्व उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर समिति ने श्रद्धांजलि दी। शांति पाठ कर मां गंगा व काशी विश्वनाथ से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की गयी। विनायक ग्रुप के निदेशक सर्वेश अग्रवाल व अभिनव पांडेय ने मुंबई जाकर शोक संवेदना प्रकट की। वाराणसी में गंगा तट पर विनायक ग्रुप के प्रबंधक व नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला सहित गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे, बाबू महाराज, दिनेश दुबे, मनीष दुबे आदि मौजूद रहे। संकल्प संस्था के गुरुबाग कार्यालय श्रद्धांजलि सभा में संरक्षक अनिल कुमार जैन, कृष्ण अग्रवाल, आलोक जैन, संतोष अग्रवाल, संगीता जैन, राज कपूर, गीता जैन, राज कृष्ण, संध्या जैन, राजेश, अश्विनी आदि शामिल रहे। वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मलदहिया स्थित कार्यालय पर एक शोक सभा की। इसमें अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, संरक्षक सर्वेश अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, अंबुज गुप्ता, अभिनव पांडेय, रमन सिंह, अनिल कुमार सिंह, आलोक राय, लोकेश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें