फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी: कल शिव की नगरी काशी में विराजेंगे लाल बाग के राजा, हरेंगे सारे विघ्न

Wed, 12 Sep 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लाल बाग के राजा वाराणसी में पधारेंगे। गणेशोत्सव का आयोजन 13 से 23 सितंबर तक किया जा रहा है। उत्सव की तैयारियों को लेकर मराठा समुदाय में खास उत्साह है। मूर्तिकार भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं को आकार देने में लगे हैं। शहर के कई स्थानों पर पंडाल सजने लगे हैं। गायघाट, सुकुलपुरा, नवापुरा, रामनगर, गढ़वासी टोला, चौक इनमें मुख्य हैं। गुरुवार को भगवान गणपति पंडालों में विराजेंगे।
विज्ञापन


काशी के ज्योतिषाचार्यों की मानें तो गणेश चतुर्थी के दिन गणपति के पूजन से समस्त दुखों का हरण और जीवन मंगलमय होगा। काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय के अुनसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है। पूरे महाराष्ट्र में 10 दिन तक बड़े ही धूमधाम से यह उत्सव मनाया जाता है।

गणेश जी के जन्मोत्सव के साथ इस चतुर्थी का पूर्ण संबंध है। कथा के अनुसार भगवान गणेश के गजवदन को देखकर चंद्रमा ने हंसी उड़ाई थी। इसपर गणेश जी ने चंद्रमा को श्राप दिया कि आज से तुझे जो देखेगा उसे पाप व मिथ्या कलंक लगेगा। चंद्र के क्षमा मांगने व कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर शाप का निवारण करते समय गणपति ने कहा कि केवल भाद्र शुक्ल चतुर्थी के दिन जो तुम्हें देखेगा उसे मिथ्या झूठा कलंक लगेगा पर उस दिन जो मेरा पूजन करेगा उसका दोष दूर होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

17 सितंबर तक होगा 'सप्तरंग' महोत्सव का आयोजन

- फोटो : demo
 श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति अग्रवाल भवन आसभैरो में 11वां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन 13 सितंबर से 17 सितंबर तक होगा। पांच दिवसीय गणेश उत्सव में मुंबई के सुप्रसिद्घ लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति विधि विधान के साथ स्थापित होगी।

गणेशोत्सव का शुभारंभ शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक श्री श्यामदेव राय चौधरी करेंगें। शाम छ: बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम सप्तरंग का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे और रात्रि नौ बजे महाआरती आयोजित है।

काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष सुहाष पाटिल ने बताया कि गणेशोत्सव के दूसरे दिन चार बजे से मेहंदी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, भजन प्रतियोगिता आयोजित कि गई हैं।समिति संरक्षक संतोष पाटिल ने बताया कि मुंबई के कलाकार लालबाग के राजा के प्रतिमूर्ति का निर्माण किया है, जो छह फुट से ऊं ची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें