फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गांधी जयंती को स्वच्छ भारत दिवस के रुप में मनाया गया, जनपद स्तर पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 02 Oct 2024 03:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक 6.17 लाख लोगों द्वारा स्वच्छता में जनभागीदारी के साथ सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में जन भागीदारी की गयी। स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने वालों का वाराणसी के विकास भवन में सम्मान किया गया। वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल स्वच्छता सहभागिता करने वालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र देते सीडीओ हिमांशु नागपाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में स्वच्छता के लिए जन आन्दोलन के उत्सव के दृष्टिगत स्वभाव स्वच्छता- संस्कार  की थीम पर मनाया गया। जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में जनसहभागिता से वृहद स्वच्छता कार्यक्रम में आयोजन किया गया।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी, परम्परागत कचरा वाले चुनौतीपूर्ण स्थलों को चिन्हित करके उन्हें साफ करने का वृहद अभियान चलाने, स्वच्छता कर्मियों के योगदान को पहचानते, पिछले दशक की उपलब्धियों का उत्सव मनाने और सम्पूर्ण स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सुनिश्चित किये जाने का संकल्प लिया।


इस पखवाड़े में स्वच्छता में विशेष कार्य करने वाले ग्राम सफाई कर्मी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक को विकास खण्ड एवं जनपद स्तर पर सम्मानित किया गया। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के जन्म दिवस 02 अक्टूबर को "स्वच्छ भारत दिवस" के रुप में मनाये जाने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर मुख्य कार्यक्रम विकास भवन के सभाकक्ष में दो महान विभूतियों के माल्यापर्ण कर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा प्रारम्भ किया गया।
विज्ञापन


जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक 6.17 लाख लोगों द्वारा स्वच्छता में जनभागीदारी, सीटीवी, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में जन भागीदारी की गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें