फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दिल गार्डेन रेस्टोरेंट में सजती थी जुए की महफिल, पूर्वांचल भर से जुटते थे जुआरी

Thu, 12 Jan 2023 11:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भट्ठी गांव स्थित दिल गार्डेन रेस्टोरेंट में बुधवार को पुलिस ने छापा मारा तो बड़ा खुलासा हुआ। रेस्टोरेंट की आड़ में यहां बड़े पैमाने पर जुआ खेला जाता था। पुलिस ने 25 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
दिल गार्डेन रेस्टोरेंट से गिरफ्तार लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भट्ठी गांव स्थित दिल गार्डेन रेस्टोरेंट में चलने वाले जुए के अड्डे पर पूर्वांचल भर के जुआरी जुटते थे। गुरुवार को सभी 25 आरोपियों को जेल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से पौने दो लाख नकदी, ताश की चार गड्डी और 15 मोबाइल फोन जब्त किए गए। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रेस्टोरेंट संचालक विशुनपुर का संदेश सिंह भी शामिल है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जुएं के अड्डे पर लाखों का दांव लगता था। वहीं, फाइनेंसर भी रेस्टोरेंट की ओर से बैठाया जाता था, जो कि दस से पंद्रह प्रतिशत कमीशन पर तुरंत रुपये मुहैया कराता था। वहीं, आरोप है कि जुए का संचालन कर्ता को पुलिस ने छोड़ दिया।

रोहनिया केशरीपुर का एक व्यक्ति और दूसरा भट्ठी का रहने जुए का फड़ संचालित करता था। थाना प्रभारी लोहता के अनुसार जिनके पास से ताश के पत्ते और नकदी बरामद हुई, उन्हें ही पकड़ गया। बुधवार की शाम दिल गार्डेन रेस्टोरेंट में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

सोनभद्र रेणकूट निवासी मो. कुरैशी, लोहता का रिंकू पटेल, मो. अरशद, बरकत अली, मंडुवाडीह का अजित शर्मा, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, फिरोज अहमद, चंदा यादव, राजेश कुमार, अनिल वर्मा, पवन कुमार, गाजीपुर का विजय सिंह, विशुनपुर निवासी त्रिभुवन पटेल, शिव प्रकाश, राजातालाब निवासी मनोज कुमार यादव, रोहनिया निवासी सुनील कुमार पटेल, मचानू पटेल, सामर्थ सिंह, किशन सिंह, दिलीप कुमार विश्वकर्मा, सुरेश कुमार सोनकर, राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें