डाक टिकट का खास डिजाइन सभी के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य हेतु पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के विचार को प्रदर्शित करता है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक किशोर के. बासा सहित विभिन्न देशों के संस्कृति मंत्री मौजूद रहे।