फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बोलीं- संस्कृति के आदान-प्रदान से मजबूत होगी वैश्विक अर्थव्यवस्था

Fri, 25 Aug 2023 10:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जी20 सम्मेलन में शिरकत करने आईं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने वाराणसी के  छावनी स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात की है। उन्होंने कहा कि संस्कृति व सांस्कृतिक कूटनीति को बेहतर टूल के तौर पर उपयोग किया जाएगा। इसका असर दक्षिण के देशों पर देखने को मिल सका है।
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि संस्कृति के अदान-प्रदान से वैश्विक अर्थव्यवस्था मजबूत बनाई जा सकती है। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से ही वाराणसी में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। देश-दुनिया के पर्यटक आ रहे हैं। इसका सीधा फायदा काशीवासियों को मिल रहा है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार बढ़ा है। अर्थव्यवस्था बेहतर हुई है।

विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने आईं केंद्रीय मंत्री ने छावनी स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात की है। उन्होंने कहा कि संस्कृति व सांस्कृतिक कूटनीति को बेहतर टूल के तौर पर उपयोग किया जाएगा। इसका असर दक्षिण के देशों पर देखने को मिल सका है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि संस्कृति कार्य समूह व संस्कृति मंत्रियों की बैठक में जो मसौदा बनेगा, उसे शनिवार को सार्वजनिक किया जाएगा। वैश्विक चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनाई जा रही है। इसकी गवाह पुरातन नगरी काशी बन रही है। उन्होंने बताया कि देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में संस्कृति कार्य समूह और सांस्कृतिक मंत्रियों की तीन दिवसीय बैठक शनिवार तक चलेगी।

विज्ञापन

आज जमेगा सुर वसुधा का रंग

वाराणसी में प्रेस वार्ता करते केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्रियों ने शनिवार को शाम 6.30 बजे बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सुर वसुधा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जी20 देशों के साथ ही आठ आमंत्रित देश (बांग्लादेश, माॅरिशस, नीदरलैंड, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, नाइजीरिया, यूएई) के कलाकार सुर वसुधा कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। छह अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी हिस्सा ले रही हैं। यह कार्यक्रम पहले सऊदी अरब, इटली, इंडोनेशिया में हो चुका है। पहली बार भारत की अध्यक्षता हो रहा है।
विज्ञापन

वेबिनार से जुड़े 159 विशेषज्ञ

केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि जी20 के तहत संस्कृति मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को वेबिनार कराया गया। इसमें 159 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सभी से सलाह ली गई है। इसे जी20 के घोषणा पत्र का हिस्सा बनाया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि पूरा कार्यक्रम वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें