मृतका के पौत्र सतीश कुमार के अनुसार एक तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार और दूसरी तरफ कॉलोनाइजर राकेश कुमार उपाध्याय व मोनू सिंह द्वारा प्लाटिंग के दौरान चारदिवारी खड़ी करने से आने- जाने का रास्ता नहीं है। सतीश कुमार ने बताया कि रास्ते के लिए प्रदेश के मुखिया समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियो से गुहार लगा चुका हूं, लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका।
परिजनों ने शवदाह करने से किया इनकार
रास्ता दिलाने की मांग करते हुए शवदाह करने से इनकार कर दिया गया। जिसपर एसीपी पिंडरा द्वारा राजस्व विभाग के कर्मियों से मौका मुआयना कर रास्ता खाली कराने की बात कही गई। परिजनों को आश्वस्त किया की सोमवार को राजस्व विभाग और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। वहीं फिलहाल वैकल्पिक रास्ते से दाह संस्कार करवाने की बात कही। इस पर तैयार परिजन दाह संस्कार के लिए शव लेकर निकले। मृतका के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है।