फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलप्रूफ होगी पीएम की सुरक्षा

Sat, 27 Jun 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर केंद्र से लेकर सूबे तक की खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ शुक्रवार को डीरेका से लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर तक दौरा किया और सुरक्षा की पुख्ता रणनीति बनाई। पीएम चार स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे। पहला घेरा एसपीजी और बाद के तीन घेरे एटीएस समेत स्थानीय पुलिस बल के  होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान डीरेका से लेकर बीएचयू तक चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के घरों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

 डीआईजी एसके भगत, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी क्राइम राहुल राज और एसपी सिटी सुधाकर यादव शुक्रवार की सुबह दस बजे पूरे डीरेका पहुंच गए थे। हेलीपैड से लेकर डीरेका स्टेडियम तक का जायजा लिया। वीआईपी और सामान्य लोगों के  अंदर जाने के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं। देर शाम तक बैरिकेडिंग की जा रही थी। वीआईपी और सामान्य लोगों के वाहनों की पार्किगिं स्टेडियम के पास ही दो अलग-अलग स्थानों पर होगी। सामान्य लोगों के वाहनों की पार्किगिं एफसीआई में होगी। वीआईपी पार्किगिं कार्यक्रम स्थल के पास ही होगी। सुरक्षा दस्ते पार्किगिं स्थल पर भी तैनात रहेंगे। मंच से लेकर पार्किगिं स्थल तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। तीन किलोमीटर के अंदर रहने वाले लोगों के घरों की तलाशी शनिवार की सुबह से शुरू कर दी जाएगी। पड़ोसी जिलों के एसपी को भी बार्डर पर चेकिंग कराने को कहा गया है। शनिवार की सुबह डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता वाराणसी पहुंचेंगे। सुबह दस बजे स्वतंत्रता भवन में फोर्स की ब्रीफिंग करेंगे।  
00
होटलों में हो रही संदिग्धों की तलाश
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर शहर भर में चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों और लावारिस वस्तुओं की तलाश के लिए कड़ी निगहबानी की जा रही है। संवेदनशील जगहों के साथ ही शहर के होटलों, सरायों और गेस्ट हाउसों पर पैनी नजर रखते हुए संदिग्धों को चिह्नित करने के लिए पुलिस और जांच एजेंसियों द्वारा हर स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर गुरुवार की रात शहर के होटलों, गेस्ट हादसों में गहन छानबीन की गई। यहां ठहरे लोगों की जांच कर उनकी गतिविधियों के बारे में भी पुलिस ने जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें