फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल कारोबारी के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या

Mon, 23 Mar 2015 02:07 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहडि़या मंडी के फल कारोबारी मो. हबीब के इकलौते बेटे शिबू की शनिवार की देर रात अंबिया मंडी स्थित घर के  बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर हुई वारदात से सनसनी मच गई। गुस्साए लोग रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाते समय बेकाबू हो उठे।
विज्ञापन

 वारदात में शामिल बताए जा रहे तीन आरोपियों में एक की हरतीरथ चौराहे पर स्थित मोमोज स्टाल और दो दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। आगजनी और पथराव से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। दूकानदार अपनी-अपनी दूकानें बंदकर भागने लगे। करीब घंटे भर तक बवाल चला। फिर पुलिस ने लाठियां पटककर किसी तरह स्थिति संभाली।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबिया निवासी फल कारोबारी मो. हबीब शनिवार की रात कमच्छा स्थित एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। उनका इकलौता बेटा शिबू (22) पास में ही कुतबन शहीद में हो रहे एक नातिया मुशायरे में शामिल होने गया था। रात करीब 12 बजे हबीब बाइक से घर पहुंचे।
विज्ञापन

पता चला कि शिबू घर पर नहीं है। उनके फोन करने पर वह कुछ ही देर में घर पहुंच गया। हबीब घर में चले गए और शिबू बाइक घर के अंदर करने लगा। इसी दौरान पीछे से आए किसी बदमाश ने शिबू को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर बाहर आए हबीब और परिवार के लोग उसे फौरन बीएचयू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 वारदात में क्षेत्र के ही तीन युवकों पर शक जताया जा रहा था लेकिन पुलिस को दी गई तहरीर में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया गया। रविवार की दोपहर 3:45 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाते समय वारदात से नाराज भीड़ बेकाबू हो उठी। आरोपियों में शामिल बताए गए एक युवक की हरतीरथ चौराहे पर स्थित मोमोज स्टाल, ठेला, एक स्कूटर और बाइक में आग लगा बवाल शुरू कर दिया।
टूरिस्ट बस पर पथराव भी किया गया। आगजनी और पथराव से इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया और लाठी पटककर स्थिति संभाली। सीओ कोतवाली संतोष सिंह का कहना है कि घरवालों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। किसी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें