सर्विलांस की मदद से किशोरी को धमकाने वाले युवक की इंस्टाग्राम आईडी की मदद से उसके मोबाइल नंबर का पता लगाकर उसे चिह्नित किया गया। मोबाइल नंबर की मदद से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
सिद्धि विनायक कॉलोनी, फुलवरिया निवासी युवक के बैंक खाते से आधार कार्ड को माध्यम से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। भुक्तभोगी दीपक कुमार के अनुसार बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने जब अपना बैलेंस चेक किया तो उन्हें जानकारी हुई कि आधार कार्ड के माध्यम से पैसा निकाला गया है। कैंट थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच कर रही है।
खोजवा स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप मंगलवार की देर शाम शुभम सिंह के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने चाकू और डंडे से हमला किया। घायल युवक का इलाज भेलूपुर थाने की पुलिस ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कराया। भेलूपुर थाने की पुलिस ने घायल शुभम की शिकायत पर रोहन दीक्षित, सत्यम सिंह, ऋषभ राजपूत, शांतनु श्रीवास्तव और प्रियांशु सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।