फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर मूर्ति विसर्जन: दोस्तों ने खूब मना किया लेकिन तालाब खींच लाई मौत, डूबने के बाद घंटों तलाशा

Sun, 21 Aug 2022 01:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए गांव की चौरा माता मंदिर पर कृष्ण की मूर्ति स्थापित की। जन्माष्टमी के बाद युवकों की टोली मूर्ति विसर्जन के लिए लाखी गांव के तालाब पर पहुंची। वहां एक युवक की दलदल में फंसने से मौत हो गई।  
विज्ञापन
मृतक छोटू गौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से मौत की खबर है। लाखी गांव में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए गांव के युवाओं ने चंदा एकत्रित करके गांव की चौरा माता मंदिर पर कृष्ण की मूर्ति स्थापित की। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के बाद शनिवार रात्रि को डीजे और बैंड बाजा के थाप पर नाचते गाते युवाओं की टोली मूर्ति विसर्जन के लिए लाखी गांव के तालाब के समीप पहुंची। 
विज्ञापन


वहां पर लखनपुर और बलरामगंज से भी मूर्ति विसर्जन को लोग आए थे। लाखी गांव के रहने वाले रामजीत गौड़ के तीसरे नंबर का बेटा छोटू गौड़ (30) तालाब में मूर्ति विसर्जन के लिए रात साढ़े नौ बजे करीब पहुंचा। तालाब के भीतर दलदल होने की वजह से कीचड़ में फंस गया। उसके साथी उसे तालाब में जाने से मना कर रहे थे लेकिन वह नहीं माना। 
 
विज्ञापन

कुछ लोगों ने बताया कि छोटू नशे में धुत था। युवकों की टोली जब बाहर निकली तो छोटू का कहीं अता पता नहीं चला। गांव के लोगों ने तलाब के समीप उसे खोजना शुरू किया और कहीं नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची काफी खोजबीन के बाद छोटू की लाश नहीं मिल पाई।

सुबह एक्सपर्ट को बुलाया गया इसके बाद छोटू की लाश रविवार की सुबह बरामद हुई। लाश मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। उसके साथियों का कहना था कि यदि बात मान गया होता तो छोटू जिंदा होता।

थानाध्यक्ष चोलापुर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि कृष्ण की मूर्ति का विसर्जन नहीं होता है। नई परंपरा के अनुसार मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब के समीप बलराम गंज से भी लोग गए थे डूबने वाला युवक छोटू नशे में धुत था लोग उसे  मना कर रहे थे। लेकिन उसने बीच तालाब में जाकर मूर्ति विसर्जन का दावा किया। जहां पर उसकी डूबने से मौत हो गई। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें