फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car-nival womans Car Rally: बनारस की सड़कों पर दौड़ीं सजी-धजी गाड़ियां, महिलाओं ने थामी स्टेयरिंग

Sun, 21 Aug 2022 12:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में महिला सशक्तिकरण को लेकर कार रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा में झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सबसे सुंदर सजी कार को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेहरे पर जोश, होठों पर मुस्कान और हाथों में स्टेयरिंग थामे महिलाएं... सड़कों पर सजी-धजी दौड़तीं गाड़ियां... कुछ ऐसा ही नजारा था रविवार को शहर की सड़कों का। मौका था दि बनारस क्लब, माहेश्वरी क्लब व अर्बन स्वैग की ओर से कार-निवाल वूमेन कार रैली का।

विज्ञापन


महिला सशक्तिरण के उद्देश्य से ट्रेजर हंट में शहर की 69 महिलाओं ने 150 मिनट में अपनी खोज पूरी कर फिनिशिंग लाइन पर पहुंची। सबसे कम समय और कम तेल में वापस क्लब आने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिया गया। रैली को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, गौ संरक्षण और देशभक्ति की अलख जगाई गई। 

कार-निवाल रैली की विजेता अंकिता नेवर की टीम रहीं। दूसरे स्थान पर सोनल अग्रवाल की टीम व तीसरे स्थान मिनी सबरवाल की टीम  रही। रैली बनारस क्लब से शुरू होकर नदेसर, मलदहिया, सिगरा, महमूरगंज, कमच्छा, लंका, सुंदरपुर होते हुए वापस क्लब पर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में सबसे सुंदर सजी गाड़ी को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर द अर्बन स्वैग की अध्यक्ष पूजा मधोक, माहेश्वरी क्लब के अध्यक्ष आनंद झंवर, बनारस क्लब के सचिव दीपक माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष गौरव दास, अक्षय मूंदड़ा, एकता कपूर, श्रुप्ति टंडन, नीता सिंह, ज्योति, सविता, सोनिया भसीन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें