फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फ्रांस की न्यायिक अधिकारी ने की गंगा आरती, बोलीं- राष्ट्र की जीवनधारा है यह नदी

Thu, 06 Jun 2024 11:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: गंगा आरती के दौरान अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना भी की गई। फ्रांस की न्यायिक अधिकारी ने मां गंगा की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
गंगा सफाई के प्रति संकल्प लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की न्यायिक अधिकारी रोमी सरकार ने गुरुवार को काशी के दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे टीम के साथ मां गंगा की आरती उतारी। गंगा सेवक राजेश शुक्ला के साथ श्रमदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाया। साथ ही आम जनता से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन




फ्रांस की न्यायिक अधिकारी ने दशाश्वमेध घाट से भव्य-दिव्य गंगा द्वार तक घाटों की आभा को निहारा। भारतीय मूल की फ्रांस निवासी रोमी सरकार ने कहा कि भारत के लिए गंगा महज नदी नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवनधारा है। नदियां संस्कृति की संरक्षक और संवाहक भी हैं। हमें मिलकर नदियों का संरक्षण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया और उनके पति डॉ. सचिन रोहिला भी मौजूद रहे। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा के प्रति हमारे जो सरोकार हैं, उसे समझना होगा। इसे ईमानदारी से निभाना भी पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें