फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य शिविर: वाराणसी में 10 दिसंबर को लगेगा कैंप, ईसीजी समेत कई जांचें होंगी निशुल्क

Fri, 08 Dec 2023 11:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। इसमें मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। 10 दिसबंर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रामाधार पांडेय कॉलोनी पांडेयपुर में किया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला एवं माधवबाग मल्टीडिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का का आयोजन किया जा रहा हैं। 10 दिसबंर यानी रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रामाधार पांडेय कॉलोनी पांडेयपुर में किया जाएगा। 

विज्ञापन


शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। इसमें मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका दिल तंदुरुस्त है या नहीं। शिविर में ईसीजी, बॉडी मास इंडेक्स, हार्ट रेट, पेट, ब्लड प्रेशर, एसपीओ 2, ऊंचाई-वजन की जांच निशुल्क होगी। साथ ही  एचबीए 1 सी, टोटल कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, ट्राइग्लिसराइड्स, सीरम क्रिएटिनिन, वीएलडीएल, एसजीपीटी, सीरम कैलशियम, टीएसएच, जैसी जांचें छूट पर करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें