फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा: तीन दिन महिलाओं को बस में फ्री यात्रा कराएगा रोडवेज, अटेंडेंट को भी मिलेगा लाभ

Wed, 26 Aug 2026 10:25 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन बस में फ्री यात्रा करने का सुनहरा मौका मिलेगा। राहत की बात ये है कि महिलाओं के साथ एक अन्य अटेंडेंट को भी इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
यूपी में बस यात्रा होगी फ्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को 27, 28 और 29 को अगस्त को रोडवेज बस में फ्री यात्रा कराएगी। महिलाओं के साथ एक अन्य अटेंडेंट को भी इसका लाभ मिलेगा। परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के तहत 500 से ज्यादा बसों का संचालन होगा। बस यात्रा पर जीरो रुपये का टिकट भी परिचालक की ओर से दिया जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन


वाराणसी से यूपी में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज सहित अन्य जगहों पर महिलाएं किसी भी श्रेणी की बस में बैठकर यात्रा कर सकेंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें