फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पूर्व सैन्य कर्मी के साथ लाखों की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Nov 2022 04:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जमीन का बैनामा करने के नाम पर एक पूर्व सैन्य कर्मी से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन का बैनामा करने के नाम पर एक पूर्व सैन्य कर्मी से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


तुलसीपट्टी निवासी पूर्व सैन्य कर्मी राजेंद्र नाथ यादव ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि प्रवीण कुमार विश्वकर्मा निवासी सिकंदरपुर ने शिवपुर द्वारा मौजा हटिया में 2720 वर्ग फीट जमीन 10 लाख रुपये में तय किया गया। सट्टा करने पर दो बार में साढ़े तीन लाख रुपए ले लिया गया और बैनामा के लिए बार-बार कहने पर हिलाहवाली करता रहा।

बीते 20 अगस्त को बैनामा करने का दबाव बनाने पर प्रवीण कुमार विश्वकर्मा समेत उसके साथियों ने सट्टा की गई जमीन किसी दूसरे को बेच दिया। विरोध करने पर प्रवीण के साथ ही अरविंद विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मी देवी, मोइनी देवी एवं रमेशचंद्र पाल ने हमला बोल दिया। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें