फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार का इनामी गिरफ्तार: धन दूना का झांसा देकर निवेशकों से 100 करोड़ की धोखाधड़ी, वाराणसी पुलिस ने गुरुग्राम से दबोचा

Sat, 29 Jan 2022 12:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के निवेशकों संग करीब 100 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में आरोपी राजेश कुमार वर्मा को वाराणसी पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा था। 
विज्ञापन
100 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी (लाल जैकेट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुभावने स्कीम और धन दूना का झांसा देकर निवेशकों से सौ करोड़ की धोखाधड़ी करने वाली ऑसम इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के कर्ताधर्ता राजेश कुमार वर्मा को वाराणसी की कैंट पुलिस ने हरियाणा स्थित गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके ऊपर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

विज्ञापन


पिछले साल से पुलिस इसके तलाश में थी। कैंट, सिगरा अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक इसके ऊपर धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे ने बताया कि लोहता थाना अंतर्गत भिटारी निवासी राजेश कुमार वर्मा ने अपने साथियों के साथ ऑसम इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी बनाई और निवेशकों को धन दूना और सस्ती जमीन दिलवाने का झांसा देकर ठगा।

बनारस सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में चेन बनाकर लोगों को जोड़ा और भी धोखाधड़ी कर साथियों संग फरार हो गया। वांछित दस हजार इनामी राजेश की गिरफ्तारी को टीमें गठित की गई थी, उसकी लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली तो टीम में शामिल एसीपी कैंट लखन सिंह यादव, कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह सहित अन्य ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

आरोपियों ने बड़े शहरों में खरीदे महंगे फ्लैट

अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अभी शेष छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है। इस गैंग में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि इन सभी आरोपियों ने धोखाधड़ी के रकम से नई दिल्ली, मुंबई, गुजरात और जयपुर में महंगे फ्लैट भी खरीद रखे हैं। यह भी तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी राजेश ने बनारस सहित पूर्वाचल के विभिन्न जनपदों में महंगी जमीन भी खरीद रखी है। अब तक पुलिस इसकी साढ़े आठ करोड़ की जमीन कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें