फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीएसटी के नाम पर 12 करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी पंजाब से अरेस्ट; फर्जी नाम-पते पर किया था खेल

Sun, 26 Apr 2026 11:20 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कुल लगभग 12 करोड़ रुपये की जीएसटी ठगी की गई है। एक अन्य जीएसटी चोरी से संबंधित प्राथमिकी भी दर्ज है। बता दें फर्जी नाम-पते पर फर्म पंजीकृत कराकर जीएसटी की चोरी की जा रही है। 2020 के बाद से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी जा चुकी है। 
विज्ञापन
वाराणसी में जीएसटी चोरी। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: फर्जी फर्म बनाकर 12 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी ठगी करने के आरोपी को चेतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पंकज कुमार को शुक्रवार की रात पंजाब के बरनाला जिले से पकड़ा गया। उसके खिलाफ चेतगंज थाने में जीएसटी चोरी और ठगी के दो अलग-अलग मुकदमे पहले से दर्ज थे।

विज्ञापन


चेतगंज थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के अनुसार, आरोपी पंजाब के बरनाला जिले के गुरु तेग बहादुर नगर गली का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी, जिसके बाद टीम बनाकर पंजाब में दबिश दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए राज्य कर विभाग (एसआईबी) रेंज-बी के अधिकारी कमलाकांत भास्कर ने बताया कि 8 अप्रैल को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि “सनशाइन इंटरप्राइजेज” नाम की फर्म कागजों पर तो पंजीकृत थी, लेकिन दिए गए पते पर कोई वास्तविक व्यापारिक गतिविधि नहीं पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि फर्म द्वारा जीएसटी रिटर्न में जो विवरण दाखिल किए गए थे, वे पूरी तरह संदिग्ध थे। आरोपी ने बिना किसी वास्तविक खरीद-बिक्री के फर्जी टैक्स इनवॉइस जारी किए और जीएसटी रिटर्न में फर्जी सप्लाई दर्शाकर अन्य फर्मों को अनुचित रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ दिलाया। इस तरीके से लगभग 12 करोड़ रुपये की जीएसटी ठगी की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जीएसटी चोरी से संबंधित एक अन्य मामला भी दर्ज है, जिसकी जांच जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में इस बात के संकेत मिले हैं कि इस फर्जीवाड़े में अन्य लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में फर्जी नाम और पते पर फर्म पंजीकृत कर जीएसटी चोरी के मामलों में तेजी आई है। वर्ष 2020 के बाद से ही ऐसे कई बड़े मामलों का खुलासा हो चुका है, जिनमें करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें