पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि प्रबंधक द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किया गया। इस कार्रवाई में सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, चेतगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, ग्रामीण पुलिस के सहयोग से राजस्व टीम ने देरखू की जमीन को कुर्क किया और बोर्ड लगवाया। ।
नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी ऋतु सिंह, प्रबंधक प्रदीप यादव पर बनारस सहित चंदौली, गाजीपुर में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, लखनऊ, छत्तीसगढ़, एमपी, गुजरात, गोरखपुर और कोलकाता, बिहार के लोगों ने विभिन्न आरोपों में चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चेतगंज थाने में ही अकेले 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं