विदेश प्रायोजित फोर्ड फाउंडेशन, जेम्स फाउंडेशन, पीयरे ओमिदयार और जॉर्ज सोरोस के पैसों से जो भारत में आंदोलन चल रहे हैं। उनसे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को खतरा है। गंगा महासभा सरकार को गंगा किनारे टेंट सिटी के निर्माण को लेकर पत्राचार करेगी।
इससे पहले गंगा महासभा के केंद्रीय कार्यालय में संगठन के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में देश के विभिन्न जिलों से जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि हमलोग प्रजेंटेशन प्रधानमंत्री कार्यालय में सौंपेंगे।