फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के चार साल में बनारस ने भरी है विकास की नई उड़ान

Sun, 27 May 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी केंद्र में अपने कार्यकाल का चार साल पूरा कर रहे हैं। इन चार सालों में वाराणसी विकास की नई राह पर चला है। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद यहां योजनाओं और परियोजनाओं की खूब सौगात मिली है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां कई परियोजनाएं पूरी हो गई हैं और कुछ जल्द पूरी होने वाली हैं।
विज्ञापन


वाराणसी के सांसद के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के विकास का पूरा ध्यान रखा। मंडु़वाडीह फ्लाईओवर, कनवेंशन सेंटर सहित कई सौगात यहां के लोगों को मिल चुकी हैं। आने वाले महीनों में ऊर्जा गंगा पीएनजी परियोजना, रिंग रोड फेज-1, बाबतपुर-वाराणसी फोर लेन, आईपीडीएस, कबीरचौरा के पास हेरिटेज वॉक सहित कई काम पूरे हो चुके हैं। 

इसके अलावा आईडब्ल्यूटी मल्टी मॉडल टर्मिनल रामनगर, इंटर मॉडल स्टेशन, ग्रामों व मजरों का विद्युतीकरण, वाराणसी जल संपूर्ति योजना, चौकाघाट. लहरतारा फ्लाईओवर, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में 50 बेड का महिला चिकित्सालय भवन, बाबतपुर- बलुआ ब्रिज मार्ग का चौड़ीकरण, 140 एमएलडी एसटीपी दीनापुर, गोइठहां और रमना का क्षमता विस्तार जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

धर्म क्षेत्रों का किया जा रहा विकास

- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और गंगा पॉथ वे परियोजना के जरिए काशी की पौराणिकता को भव्य बनाए जाने का काम चल रहा है। इसके अलावा घाटों का सौंदर्यीकरण और स्मार्ट सिटी के तहत कई परियोजनाएं यहां के विकास को चार चांद लगाएंगी।

जल परिवहन की भी मिलेगी सौगात
हल्दिया इलाहाबाद के बीच शुरू होने वाली जल परिवहन की बाधाओं को समाप्त करने के लिए सरकारी मशीनरी लगी है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल परिवहन परियोजना के लिए कछुआ सैंक्चुअरी को शिफ्ट किया जा रहा है। माना जा रहा है आने वाले महीनों में यह बाधा दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन

चार साल पूरा होने पर उत्सव मनाएगी भाजपा

- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर की अध्यक्षता में हुई भाजपा की बैठक में निर्णय लिया गया कि केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर जिले से मंडल तक उत्सव मनाया जाएगा। जिले एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों 25 विशिष्ट सामाजिक व्यक्तियों से व मंडल पदाधिकारी 26 मई को चयनित बूथ पर 50 लोगों से मिलकर मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को बताएंगे। रोहनिया में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संचालन प्रहलाद गुप्ता ने किया ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें