फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वासघात दिवस मनाते हुए बोले कांग्रेसी नेता, चार साल में तो नहीं आए अच्छे दिन

Sat, 26 May 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के साथ-साथ देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चार साल बाद भी जनता को अच्छे दिन नहीं दिखे। इस दौरान सत्ता दो हाथों की कठपुतली जरूर बन गई है।
विज्ञापन


डॉ. सिंह शनिवार को बनारस के शास्त्री घाट पर आयोजित विश्वासघात दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि रंग-रोगन, लाइट, गली, सड़कों की मरम्मत भी विकास होता है। यह काशी पहली बार सुन रही है।

डॉ. मिश्रा ने पीएम मोदी को याद दिलाया कि पूर्व सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने बनारस में ही कहा था कि एक सांसद का काम सड़क, सीवर व गली निर्माण नहीं है। दावा किया कि देश के विकसित शहरों में कांग्रेस के कार्यकाल में अंडरग्राउंड विद्युतीकरण आरंभ किया गया था।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने उसी योजना का नाम आईपीडीएस कर दिया है। सभा की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सीताराम केसरी और संचालन कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मणींद्र मिश्रा ने किया।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन

दूसरे दिन भीमचंडी पहुंची कांग्रेस की पंचक्रोशी यात्रा

काशी में मनाया गया विश्वासघात दिवस - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की पंचक्रोशी परिक्रमा शनिवार को कर्दमेश्वर महादेव से चलकर दूसरे पड़ाव भीमचंडी पहुंच गई। पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में चल रहे दल के सदस्यों ने बताया कि पंचक्रोशी यात्रा पथ जगह-जगह खराब है और सड़क पर पड़ी गिट्टियों से यात्रियों के पैर घायल हो रहे हैं। निर्बाध विद्युत आपूर्ति भी नहीं हो रही है। रात में तीर्थयात्रियों को मच्छरों से जूझना पड़ रहा है।

शनिवार की शाम साढ़े चार बजे दूसरे पड़ाव की यात्रा के पूर्व कर्दमेश्वर महादेव का वैदिक रीति से रूद्राभिषेक करने के बाद यात्रा आगे बढ़ी। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, प्रजानाथ शर्मा आदि नेता प्रमुख रूप से शामिल हुए।

उधर, कांग्रेस की पंचक्रोशी यात्रा पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि कांग्रेस को जरूरत से अधिक धर्मप्राण बनने का नाटक भारी पड़ेगा।

कांग्रेस वही पार्टी है जिसने सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर राम सेतु को काल्पनिक बताया था। आज कांग्रेस विश्वनाथ कॉरिडोर के रूप में हो रहे वाराणसी के विकास को बाधित करने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें