फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: पूर्वांचल का पहला स्टेशन होगा वाराणसी कैंट, जहां चलेंगी 4 वंदे भारत ट्रेन; जानें शेड्यूल

Tue, 12 Mar 2024 11:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Vande Bharat Express Train : काशीवासियों ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है। यात्रियों के लिए नई दिल्ली से लेकर रांची तक का सफर आसान होगा। पूर्वांचल का पहला स्टेशन कैंट होगा, जहां से 4 वंदे भारत चलेंगी।  
विज्ञापन
Vande Bharat Express - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी समेत आसपास के लोगों के लिए नई दिल्ली से लेकर रांची तक वंदे भारत से सफर करना आसान हो जाएगा। देश की सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की संख्या वाराणसी में चार हो गईं। पहले से नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर दो वंदे भारत चल रहीं हैं। अब 12 मार्च से प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची-वाराणसी रूट पर दो और नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा।

विज्ञापन


इस तरह वाराणसी के खाते में चार वंदे भारत ट्रेन आ गईं। चार वंदे भारत ट्रेन के संचालन वाला कैंट स्टेशन पूर्वांचल का पहला स्टेशन बन गया। जबकि पीडीडीयू नगर दूसरे नंबर पर है, पीडीडीयूनगर से सिर्फ दो ही वंदे भारत आवाजाही करेंगी। उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार रांची-वाराणसी वंदे भारत और पटना-वाराणसी, अयोध्या वाया लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल हरी झंडी 12 मार्च को दिखाएंगे। 

ट्रेन संख्या 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत रांची स्टेशन से सुबह 5.10 बजे खुलेगी। दोपहर 1 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत शाम 4.05 बजे कैंट स्टेशन से खुलेगी और रात 11.35 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। आठ कोच की इस ट्रेन में आरक्षण टिकट की बुकिंग 12 मार्च के बाद होगी। गुरुवार को ट्रेन नहीं चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 22345/46 पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सुबह 6.05 बजे खुलेगी, वाराणसी कैंट स्टेशन पर सुबह 9.30 बजे, अयोध्या धाम स्टेशन 12.25 बजे होते हुए 2.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन लखनऊ से अपराह्न 3.20 बजे खुलेगी और 5.20 बजे अयोध्या, रात 8.15 बजे वाराणसी कैंट, 8.50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन और रात 11.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन

नई दिल्ली के लिए चल रहीं दो वंदे भारत

कैंट-नई दिल्ली रूट पर दो वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। सुबह छह बजे 22415 वंदे भारत कैंट से खुलती है और दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। उधर, वापसी में 22416 दोपहर 2 बजे नई दिल्ली से खुलती है और रात 11 बजे कैंट पहुंचती है। वहीं, ट्रेन संख्या 22435 वंदे भारत अपराह्न 2 बजे कैंट से रवाना होती है और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। उधर से 22436 वंदे भारत सुबह छह बजे नई दिल्ली से खुलती है और दो बजे कैंट स्टेशन पहुंचती है।

क्या कहते हैं अधिकारी
दो नई वंदे भारत ट्रेनों के जरिये कैंट स्टेशन के खाते में चार वंदे भारत ट्रेनें आ जाएंगी। दो ट्रेनें पहले से संचालित हैं। संचालन संबंधी सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। -एसएम शर्मा, डीआरएम, लखनऊ, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें