फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में नहाते समय सोन नदी में डूबे चार किशोर, एक को बचाने गई तीन दोस्तों की जान

Sat, 12 Sep 2020 09:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़ारी में शनिवार दोपहर सोन नदी में नहाते समय डूब रहे एक किशोर को बचाने में तीन और किशोर डूब गए। चारों की मौत हो गई। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद सभी के शव निकाले।

विज्ञापन


जिले से सटे मध्य प्रदेश के लमसरई गांव निवासी अमित (16) पुत्र राजेश, आनंद (14) पुत्र लालपति, रोहित (14) पुत्र लाल बहादुर और राहुल (16)  पुत्र कुंजीलाल शनिवार की सुबह नौ बजे कुछ दोस्तों के साथ लमसरई गांव में कोचिंग पढ़ने गए थे। पढ़ने के बाद सभी दोपहर करीब 12 बजे नदी तट पर पहुंचकर नहाने लगे। इस दौरान अमित गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा।

इस बीच आनंद, रोहित और राहुल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो ये भी डूब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में किशोरों के परिजनों के साथ ग्रामीण भी आ गए। गोताखोरों ने तलाश शुरू की लेकिन पानी का तेज बहाव होने से परेशानी हुई।

जुगैल एसओ विनोद सिंह ने भी गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन शुरू कराई। कुछ देर बाद घोरावल एसडीएम भी पहुंच गए। करीब तीन बजे गोताखोरों ने दो शव बाहर निकाले। शाम करीब साढ़े चार बजे अन्य दो शव भी मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें