कोविड हॉस्पिटल से मंगलवार को दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब तक 54 की छूट्टी जबकि एक की मौत हो चुकी है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में केवल 30 मरीज ही रह गए हैं।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को बीएचयू लैब से कुल 36 सैंपल की रिपोर्ट आई और सभी नेगेटिव है। इसमें दो पुलिसकर्मियों में साथ ही एक अधिवक्ता और एक दवा कारोबारी को डिस्चार्ज किया गया। बताया कि दवा कारोबारी के संपर्क में आने वाले सभी 12 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
बीएचयू जांच के लिए भेजे गए 66 सैंपल
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कुल 66 सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। इसमे 34 सैंपल ईएसआइसी की फ्लू ओपीडी, पांच रिपीट सैंपल दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय और बीएचयू से 27 सैंपल भी शामिल हैं। अब तक कुल 3002 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसके सापेक्ष 2850 सैंपल का परिणाम आ गया है बताया कि 152 का परिणाम आना बाकी है।