फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में चार लोग मिले कोरोना संक्रमित, 527 का बना गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 2570 लोगों की सेहत की जांच कर उन्हें परामर्श के साथ ही जरूरी दवाइयां भी दी गई। इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क पर जहां 1267 लोगों की स्क्रीनिंग की गई उसमें 443 लोगों का एंटीजन टेस्ट भी किया गया। इसमे कुल 4 लोग संक्रमित मिले। मेले में 527 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

हर रविवार को लगने वाले इस मेले का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोनिया पर राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुभारंभ कर अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए के सीएम की इस पहल की सराहना की। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मेले में कुल 2570 में 1122 महिलाएं 908 पुरुष और 540 बच्चों की जांच की गई। रविवार को 13 लोगों की हेपेटाइटिस बी की जांच, 46 लीवर संबंधी बीमारी, सांस सम्बन्धी बीमारी के 174, त्वचा संबंधी बीमारी के 425 मरीजों की जांच हुई जबकि कैंसर के एक, हाइपरटेंशन में 102 और 1147 अन्य रोगों के मरीज देखे गए। इस दौरान 52 मरीजों को आंख की स्क्रीनिंग की गई।
जनवरी में चार मेले में 11,015 लोगों को लाभ
सीएमओ ने बताया कि 10 जनवरी से लेकर अब तक लगे चार आरोग्य मेले में कुल 11,015 लोगों को सेहत की जांच की गई। जिसमें 3581 पुरुष, 5638 महिलाएं और 1796 बच्चे शामिल हैं। इनमें 1204 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए हैं। इस दौरान एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्य,डॉक्टर सुरेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें