ट्रेन(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
गाड़ी संख्या 04052-51 (डाउन और अप) भी चलेगी। इसे वाराणसी से शनिवार और सोमवार को चलना है, जो आनंद विहार से चलकर वाराणसी तक आएगी। यह ट्रेन तीन से 13 मार्च के बीच चलती रहेगी। इसमें कुल 19 कोच होंगे। आनंद विहार से यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
गाड़ी संख्या 04060-59 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से बरेली, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी रुकते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए जयनगर तक जाएगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। जयनगर से बुधवार और शनिवार को चलेगी। इसमें कुल 23 कोच की व्यवस्था की गई है। ट्रेन का परिचालन तीन से 11 मार्च के बीच होगा।
मिर्जापुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी संख्या 04066-65 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज के रास्ते वाराणसी स्टेशन पर आएगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रुकते हुए दानापुर, पटना तक जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से चार से 12 मार्च के बीच तीन ट्रिप में चलाई जाएगी। दिल्ली से सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि पटना से मंगलवार और रविवार को चलाई जाएगी। इसमें कुल 23 कोच होंगे। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि होली को लेकर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव वाराणसी में भी होगा।