जौनपुर जिले में शुक्रवार को फिर से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। चारों प्रवासी हैं जिसमें दो मुंबई और दो दिल्ली से आए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 507 हो गई है। इसमें नौ मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 64 एक्टिव हैं।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने कोविड-19 अस्पताल में 61 मरीजों का उपचार चल रहा है। अन्य तीन मरीज वाराणसी और प्रयागराज में भर्ती किए गए हैं। शुक्रवार की शाम आई रिपोर्ट में सुईथाकला ब्लाक के हुसेनाबाद निवासी 30 वर्षीय युवक दिल्ली से निजी कार में जौनपुर आया था। उसका सैंपल पांच जून को लिया गया था।