फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हत्या का सनसनीखेज खुलासाः प्यार में धोखे के शक में प्रेमी ने ही वारदात को दिया अंजाम, झाड़ियों में मिला था शव

Sun, 05 Sep 2021 12:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घर से लापता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव शुक्रवार को रोहनिया क्षेत्र के एक गांव में खेत किनारे झाड़ियों में मिला था। उसकी हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी।
विज्ञापन
खेत किनारे झाड़ियों में मिला था छात्रा का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के तहत हाइवे स्थित एक गांव की रहने वाली छात्रा की गला दबाकर हत्या उसके प्रेमी ने की थी। शिवपुर अष्टभुजा कॉलोनी निवासी प्रेमी गोपी को शक था कि छात्रा का प्रेम प्रसंग किसी अन्य युवक से है। इसी से खफा गोपी ने मिलने के बहाने छात्रा को बुलाया और दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस की तफ्तीश में गोपी और छात्रा के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल पर मिली। कॉलेज से निकलते समय आखिरी फोन छात्रा को गोपी ने किया था। वहीं, 24 घंटे से अधिक समय तक लापता युवती के परिजनों को पुलिस चौकी से टरकाने के मामले में पुलिस आयुक्त ने लंका थाने के रमना चौकी इंचार्ज, एसआई समेत चार को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई।

सुबह पोस्टमार्टम हाउस बीएचयू पहुंचे छात्रा के परिजनों ने लंका थाने की पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बता दें कि शुक्रवार शाम रोहनिया थाना अंतर्गत माधोपुर स्थित खेत की झाड़ियों में छात्रा का अर्धनग्न अवस्था में शव पुलिस ने बरामद किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की गुहार को किया अनसुना

लंका थाने के एक गांव की रहने वाली छात्रा बृहस्पतिवार सुबह घर से साइकिल लेकर अखरी स्थित महाविद्यालय में पढ़ने गई थी। दोपहर बाद नहीं लौटी और मोबाइल बंद होने पर परिजन रमना पुलिस चौकी पर गए तो चौकी इंचार्ज अजय प्रताप सिंह ने लंका थाने भेज दिया। थाने पर दिवस अधिकारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने भी परिजनों की गुहार को अनसुना कर दिया।

वहीं, रमना चौकी पर कांस्टेबल प्रिंस कुमार और दीपक कुमार ने भी परिजनों को चौकी से भगा दिया। जांच में लापरवाही उजागर होने पर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर डीसीपी काशी अमित कुमार ने रमना चौकी इंचार्ज अजय प्रताप सिंह, एसआई राजेश कुमार और कांस्टेबल प्रिंस कुमार व दीपक कुमार को निलंबित कर दिया।

एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने कहा कि  फरार गोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। इसके पूर्व भी गोपी पाक्सो एक्ट में जेल जा चुका है। दुष्कर्म व अन्य तथ्यों के संबंध में भी पता लगाया जा रहा है।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी रोहनिया थाने और क्राइम ब्रांच की टीम ने महाविद्यालय के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो दोपहर 1.38 बजे के बाद कॉलेज से छात्रा से निकलती हुई दिखी। इसके बाद लापता हो गई। सर्विंलांस टीम ने छात्रा की मोबाइल को ट्रेस किया तो एक ही नंबर पर छात्रा ने कई बार बातचीत की।

वहीं कॉलेज से निकलने से आधे घंटे पूर्व भी उसी नंबर पर बातचीत हुई थी। पुलिस ने नंबर को ट्रेस किया तो घटनास्थल माधोपुर में दोनों की लोकेशन मिली। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि गोपी व छात्रा पिछले तीन साल से एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते थे।

परिजनों की मनाही के बाद भी गोपी चोरी छिपे छात्रा से मिलता था। कुछ माह पूर्व परिजनों की कड़ाई के चलते छात्रा ने गोपी से मिलना जुलना बंद कर दिया। इससे गोपी को शक हुआ कि छात्रा का अफेयर किसी अन्य युवक से चल रहा है। इसी से खार खाए गोपी ने छात्रा को मुलाकात के बहाने शूलटंकेश्वर मंदिर बुलाया और फिर माधोपुर की झाड़ियों में ले जाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक हैरान 

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई। पहले दुपट्टे से गला कसकर हत्या की गई। इसके बाद दुपट्टा के सिरे का चार इंच हिस्सा छोड़कर पूरा दुपट्टा छात्रा के मुंह में ठूंसा गया था। पोस्टमार्टम के दौरान इस तरह का पहला केस देख चिकित्सक भी हैरान थे।

उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे छात्रा के पिता और भाई ने लंका पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। छात्रा के भाई का आरोप है कि आठ माह पहले गांव के कुछ युवकों ने स्कूल जाते समय बहन के साथ छेड़खानी की थी। इस मामले रमना पुलिस चौकी पर गया था। वहां पुलिस कर्मियों ने सुलह करवा दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें