परिजनों ने एएनएम को नहीं दी कोई जांच रिपोर्ट
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय का कहना है कि मंगलपुर गांव में कुछ लोगों के एक महीने के भीतर 4 मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कराई। 10 लोगों में बुखार और मौसमी बीमारी के लक्षण मिले हैं। जरूरी दवाइयां देने के साथ ही उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
जिन लोगों के मौत की सूचना मिली, उनके घर आशा, एएनएम को भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गई तो परिजनों ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया। डेंगू से मौत हुई है तो परिजन रिपोर्ट क्यों नहीं दे रहे हैं। यह समझ नहीं आ रहा है। एक बार शनिवार को फिर विभागीय टीम गांव में जाएगी।
गांव में एक महीने से लगातार डेंगू और मलेरिया का कहर है। जिसमें चार लोग मर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग को सूचना भी दी गई थी, कोई आया नहीं। -बाबर अंसारी पूर्व प्रधान, मंगलपुर
मंगलपुर गांव में टीम भेजकर जांच करवाई गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोई रिपोर्ट नहीं दी है, जिससे लोगों के बीमार होने और मौत की वजह की सही जानकारी मिल सके। दो दिन का विशेष अभियान चलाकर लोगों के सेहत की जांच कराई जाएगी। - डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ