फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर चार दिन विशेष निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर महाशिवरात्रि को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यहां ट्रेनों में रिजर्वेशन वाले यात्रियों को सीट मिल सके, इसके लिए आरपीएफ जवान भी गश्त करते नजर आएंगे। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। 16 फरवरी को महाशिवरात्रि है।
विज्ञापन

ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिहार, गोरखपुर, प्रयागराज आदि जगहों से आएंगे। इसे देखते हुए रेलवे तैयारियों में जुट गया है। यहां 14 से 17 फरवरी तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर बना होल्डिंग एरिया भी महाशिवरात्रि तक चालू रहेगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें