उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मार्ग, प्रवेश-द्वार और सेवा-स्थल सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित रहें। स्थानीय थाना पुलिस की टीम भी परिसर का निरीक्षण कर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को चिह्नित कर चुकी है।
मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, मंच परिसर, यज्ञ-शाला, भोजनालय, जल-सेवा और चिकित्सा प्रबंधन सहित सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इन सभी क्षेत्रों में पुलिस टीमों की तैनाती एवं विस्तृत रूट-मैप तैयार किया गया है। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी नीतू कात्यायन और एसीपी विदुश सक्सेना भी उपस्थित रहे।