Varanasi News: मौके से कई ड्रमों में भरे मोबिल मिले। जब सभी को थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि काफी दिनों से हम लोग नामी मोबिल के नाम पर नकली मोबिल बनाते थे।
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव से नामी कंपनी के नाम पर नकली मोबिल के कारखाने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से चार लोगों को सामान सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरिक्षक प्रविण कुमार के अनुसार, सूचना मिली थी कि हरपालपुर गांव में नामी कंपनी टीवीएस और कस्ट्रोल के नाम पर नकली मोबिल बनाया जाता है। सूचनापरक बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची तो वहां एक मकान में मोबिल बनाने का काम हो रहा था।
मौके से चार लोग पकड़े गए तथा काफी मात्रा में टीवीएस और कस्ट्रोल मोबिल के रैपर, प्लास्टिक के खाली डिब्बे जिसमें मोबिल भरा जाता है।
पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रंजीत विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रामा बेनवंशी बताया। सभी भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया तथा कारखाने को सील कर दिया।